{"_id":"674b5bd374a8e7f4620bc249","slug":"trolley-overturns-one-laborer-dies-one-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128139-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रॉली पलटी, दबने से एक मजदूर की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रॉली पलटी, दबने से एक मजदूर की मौत, एक जख्मी
Sun, 01 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
मिश्रौलियाक्षेत्र के ग्राम निहलवा के पास घटनास्थल में ट्रैक्टर-ट्रॉली
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के निहलवा गांव के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार दो मजदूर दब गई। इसमें की जान चली गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायल शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के नदांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जो एक कांटा वाले के साथ धान की तौल कराने के लिए निकले थे।
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के नदांव गांव निवासी 54 वर्षीय बृजभान और 45 वर्षीय रामरूप एक कारोबारी के साथ धान तौल कराने का कार्य करते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दोनों बैठकर धान लादने के लिए निकले थे। वह मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के निहलवा गांव के पास पहुंचे थे कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दोनों ट्रॉली के नीचे दब गए। जबकि, चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया।
इस घटना में बृजभान की मौत हो गई। जबकि, रामरूप जख्मी हो गया था। उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। शव के पहचान के बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। इस संबंध में चेतिया चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।