फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tripura of SP-BSP-Congress will not run in bodies: Maurya

निकायों में नहीं चलेगी सपा-बसपा-कांग्रेस की तिकड़ी : मौर्य

Sat, 18 Nov 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tripura of SP-BSP-Congress will not run in bodies: Maurya
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
बांसी। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के आगे निकायों में सपा-बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी नहीं चल पाएगी। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान जनता से किया। 
विज्ञापन

शनिवार को बांसी के माघ मेला मैदान में चुनावी सभा में मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी को जबरदस्त नेता और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जबरदस्ती का नेता बताया। डिप्टी सीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। पार्टी के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि हमें सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं, जनता की सेवा को समर्पित होने के लिए चाहिए। पिछली सरकारों में नगर के विकास के लिए आने वाले धन का बंदरबाट हो जाता था। भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। विकास के लिए आए धन का सदुपयोग होगा। हम सिर्फ वादे नहीं करेंगे, काम करके दिखाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि कहा कि भजपा के कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत हैं। इन्हीं के खून-पसीने से केंद्र व प्रदेश में भारी बहुमत की सरकार बनी है और अब नगरीय निकाय में भी भारी सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन

सभा को प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, डॉ.सतीश द्विवेदी, अमर सिंह चौधरी, राजू श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह, जिला प्रभारी दुर्गा राय ने भी संबोधित किया। अंत में प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर व संचालन ईश्वर चंद्र दुबे ने किया। सभा में दिलीप चतुर्वेदी, विजयकांत चतुर्वेदी, आनंद शंकर मणि, गौरीशंकर अग्रहरि, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, संजय रावत, अमरनाथ अग्रहरि, जगजीवन गौड़, वेद अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed