फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tributes paid to former minister Dinesh Singh

पूर्व मंत्री दिनेश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Thu, 14 Oct 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to former minister Dinesh Singh
चिल्हिया में पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते माता प्रस - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पूर्व मंत्री दिनेश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
विज्ञापन

शोहरतगढ़। पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की 12वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को चिल्हिया के बगल में दिनेश नगर स्थित आवास पर मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि तथा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, राज्यसभा के पूर्व सांसद आलोक तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, अनिल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि पूर्व मंत्री दिनेश सिंह अपने पूरे जीवन काल में क्षेत्र की जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। क्षेत्र में पहली बार विकास की गंगा दिनेश सिंह ने ही बहाई। विकास कराने के लिए आज भी दिनेश सिंह जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अगर किसी किसान का लोन बाकी है तो उससे वसूलने के लिए अधिकारी पूरा जोर लगा रहे हैं, जबकि बड़े व्यापारियों को अरबों-खरबों रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा के पूर्व सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि दिनेश सिंह जनता के हितों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। यही कारण है कि आज भी जनता के दिलों में वह जिंदा हैं। पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र में दिनेश सिंह ने जो विकास किया है, उसके लिए जनता आज भी उन्हें याद करती है। अंत में विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने किया। पूर्व विधायक विजय पासवान, लालमुनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रदीप पथरकट्ट ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बढ़नी चेयरमैन निसार बागी, कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, मुरली मिश्रा, हरिनरायन यादव, रवि चौधरी, खुर्शीद अहमद, आशीष अग्रहरि, जावेद अहमद, शकील शाह, विभा शुक्ला, अनीता द्विवेदी, शुभांगी, विजय यादव, कमाल खान, सूरज यदुवंशी, महेश चौधरी, अब्दुल रजा, महफूज आलम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed