फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trees started being cut on Ashoka Marg, pillars started being removed

Siddharthnagar News: अशोक मार्ग पर कटने लगे पेड़, हटने लगे खंंभे

Thu, 26 Dec 2024 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Trees started being cut on Ashoka Marg, pillars started being removed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर में एनएच-730 शोक मार्ग को फोरलेन बनाने का बजट मिलते ही काम में तेजी आ गई है। दो किमी सड़क को फोरलेन बनाने के लिए निर्धारित मानक में जमीन तैयार की जा रही है। ठेकेदार ने बृहस्पतिवार को अशोक मार्ग के खंभे हटाने का कार्य शुरू कराया। इसके साथ ही फोरलेन के दायरे में आने वाले 157 पेड़ों की कटाई भी शुरू हो गई है।
साड़ी तिराहे से हाइडिल तिराहे तक अशोक मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 9.8 करोड़ रुपये मिले हैं। जिला प्रशासन ने इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश के अनुसार एक माह के अंदर सड़क का काम पूरा करने की कोशिश शुरू की गई है, जबकि नाली और इंटरलॉकिंग का कार्य अंत में किया जाएगा। बीएसए ग्राउंड पर 28 जनवरी से सिद्धार्थनगर महोत्सव शुरू होना है, इसलिए लाइटिंग का कार्य जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन

अशोक मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, पुलिस लाइन, खेल स्टेडियम, सीएमओ कार्यालय, केंद्रीय विद्यायल, जजेज कॉलोनी, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक आवास हैं। इस कारण पुराने खंभों को हटाने से पहले नए खंभे लगाकर नई लाइन बनाई जा रही है, ताकि सड़क निर्माण के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर महोत्सव से पहले बनाने का निर्देश : हाइडिल तिराहे से आगे उसका रोड प्रोजेक्ट के अनुसार 10 मीटर चौड़ी होगी। शहर के बीच में दो किमी सड़क को ज्यादा चौड़ी बनाने के लिए 9.8 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिले हैं। अब इस प्रोजेक्ट को बदले हुए आकार में बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने 28 जनवरी से शुरू होने वाले कपिलवस्तु-सिद्धार्थनगर महोत्सव से पहले बनाने का निर्देश दिया है।
मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा: अशोक मार्ग पर 14 मीटर सड़क होगी। दोनों ओर 4-4 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य होगा। डिवाइडर के बीच हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। सड़क बनने के बाद नाली का निर्माण होगा। फोरलेन की चौड़ाई के अनुसार 157 पेड़ और काटे जाएंगे। बृहस्पतिवार से पेड़ों की कटाई शुरू हो गई। मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं खंभे भी हटाए जा रहे हैं। सबसे पहले सड़क का कार्य किया जाएगा ताकि कपिलवस्तु महोत्सव में सुविधाएं बेहतर हों।

23 करोड़ का ऑडिटोरियम बनेगा : सबसे अधिक सरकारी कार्यालयों वाले मार्ग पर बीएसए ग्राउंड है, जहां बड़े कार्यक्रम होते हैं। अब इसी सड़क पर सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत करीब 23 करोड़ रुपये से ऑडिटोरियम बनाने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed