फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trees felled after being labeled barren; villagers outraged.

Siddharthnagar News: बांझ बताकर कटवा दिए पेड़, ग्रामीण आक्रोशित

Fri, 24 Jul 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Trees felled after being labeled barren; villagers outraged.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घोसियारी। खेसरहा वन रेंज के बन्हैती गांव में वर्षों पुराने आम के पेड़ों की कटान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि जिन पेड़ों को उद्यान विभाग की रिपोर्ट में ‘’’’बांझ’’’’ (फलहीन) बताया गया। वे हर वर्ष भरपूर आम देने वाले स्वस्थ पेड़ थे।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि कई विशालकाय आम के पेड़ों को काटकर लट्ठों में बदल दिया गया है। वहीं, हिस्सेदारी के विवाद के चलते कुछ अन्य पेड़ों की कटान फिलहाल रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि बाग के मालिक दूसरे गांवों के निवासी हैं और आपसी विवाद के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

कटान करा रहे पक्ष ने वन विभाग की ओर से जारी सात पेड़ों की परमिट दिखाया। परमिट के अनुसार उद्यान विभाग की संस्तुति के आधार पर पेड़ों को फलहीन मानते हुए कटान की अनुमति दी गई है। हालांकि ग्रामीण जय हिंद, राहुल, साहब अली, सैयद समेत अन्य लोगों का कहना है कि ये सभी पेड़ हर साल अच्छी मात्रा में फल देते थे और उन्हें बांझ बताना वास्तविक स्थिति के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि पेड़ वास्तव में फलदार थे तो उन्हें फलहीन बताने वाली रिपोर्ट किस आधार पर तैयार की गई। उनका आरोप है कि पूरे मामले में विभागीय लापरवाही या मिलीभगत की आशंका है और इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर विभागीय अनुमति के नाम पर वर्षों पुराने फलदार और हरे-भरे पेड़ों की कटान की जा रही है। उनका कहना है कि यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो हरियाली बचाने के सरकारी दावों पर सवाल उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed