फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tree fell on road due to storm, power supply disrupted

Siddharthnagar News: आंधी-बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, बिजली बाधित

Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on road due to storm, power supply disrupted
तेज हवा के चलते इटवा डुमरियागंज मार्ग पर कमदालालपुर के पास गिरा पेड़। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर/ पथरा। डुमरियागंज से इटवा मार्ग पर शाहपुर राप्ती सेतु के पास दोपहर करीब दो बजे अचानक आई आंधी और बारिश से सड़क किनारे लगा का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। इसके चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि पेड़ ने फुटपाथ पर लगी लाइटों के तार को अपनी चपेट में ले लिया।
पेड़ के साथ-साथ तार भी नीचे गिर गया। इसके चलते फुटपाथ पर लगी लाइटों की सप्लाई बाधित हो गई है।
उधर पथरा में हल्की बारिश होने से किसानों के मुरझाए चेहरों पर मुस्कान आ गई है। किसानों का कहना है कि थोड़ी ही सही पर जो बारिश शुक्रवार को हुई वह धान की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश हुई। इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों को लू और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसान शारदा चौधरी, बालाजी यादव, जेपी सिंह, नोहर, रामदयाल, राम नरेश आदि ने कहा कि जुलाई बीतने को है और अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे खेतों में रोपी गई धान की फसल सूख रही थी। इसको लेकर सभी की चिंताएं बढ़ रही थीं। शुक्रवार को हुई थोड़ी सी बारिश से मुरझाई फसलों में जान आ गई।
बारिश से किसानों के चेहरे खिले: डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर काफी इंतजार के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक बताई जा रही है। किसान बारिश की खुशी से निहाल दिखाई दे रहे हैं। बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी थीं।

डुमरियागंज तहसील में काफी दिन से बारिश न होने से किसान सूख रही धान की फसल को देखकर चिंतित और मायूस थे। शुक्रवार की दोपहर अचानक तेज हवा के साथ तहसील क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से बेहाल जनमानस को काफी राहत मिली।
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम महुआ खुर्द के किसान सोहन और जुम्मन ने कहा कि आज हुई बारिश ने धान की फसल को ऑक्सीजन देने का काम किया है।
एक पखवाड़े से बारिश न होने से धान की रोपी गई फसल पानी के अभाव में पीली पड़कर सूखने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed