फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Travelers shiver with cold

रोडवेज पर नहीं है प्रतीक्षालय, ठंड से कांपते हैं यात्री

Sat, 25 Dec 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Travelers shiver with cold
रोडवेज बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय ना होने पर बाहर बैठे यात्री। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रोडवेज पर नहीं है प्रतीक्षालय, ठंड से कांपते हैं यात्री
विज्ञापन

प्रतिदिन हजारों यात्री यहां से करते हैं सफर, परिसर गड्ढे में तब्दील
सिद्धार्थनगर। हर दिन पारा लुढ़क रहा है। सिद्धार्थनगर डिपो पर यात्रियों को बस के इंतजार या विश्राम करने के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ठंड में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों के ठहराव के लिए न तो रोडवेज प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही शासन।
सिद्धार्थनगर डिपो से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, वाराणसी, गोंडा, बस्ती, बहराइच सहित विभिन्न रूटों पर नियमित 48 बसें चलती हैं, मगर रोडवेज पर असुविधाओं का अंबार है। परिसर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। पशुओं का डेरा होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गर्मी और बरसात में यात्री खड़े होकर बस का इंतजार कर लेते हैं, लेकिन दिसंबर की ठंड रात में यात्रियों का खड़ा होना मुश्किल है। यदि रात में देर से बस से उतरे और ठहरना पड़ा तो ठंड परेशान करती है।
विज्ञापन

लखनऊ में पढ़ने वाले अवनीष ने बताया कि नियमित यात्रा करते हैं, लेकिन ठंड से बचने के लिए रोडवेज डिपो पर कोई व्यवस्था नहीं है। गोरखपुर ड्यूटी करने वाले बजहा निवासी रमेश ने कहा कि अन्य दिनों में तो ठीक है, लेकिन ठंड में देर से आने पर रात काटना मुश्किल हो जाता है। बैठने के लिए केवल दो बेंच हैं और दोनों तरफ से खुला हुआ है। इस संबंध में एआरएम जगदीश ने बताया कि समस्या है। इसके समाधान के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed