{"_id":"64f0f97a6e27249eea07bed6","slug":"transmission-line-incomplete-power-failure-every-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3881-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रांसमिशन लाइन अधूरी, आए दिन गुल हो रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रांसमिशन लाइन अधूरी, आए दिन गुल हो रही बिजली
Fri, 01 Sep 2023 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आनंदनगर-सिद्धार्थनगर ट्रांसमिशन लाइन अधूरी होने से बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। यह लाइन बन जाती तो शहर को बांसी के अलावा आनंदनगर की ओर से भी बिजली मिलने का विकल्प रहता। फिलहाल बांसी सिद्धार्थनगर लाइन में फॉल्ट आते ही पूरे शहर की बिजली कट जाती है, जबकि आनंदनगर वाली बनाने में देर होती जा रही है। बताया जाता है कि आनंदनगर-सिद्धार्थनगर ट्रांसमिशन लाइन चालू होने में अभी दो महीने और लगेंगे।
जिले में एक ही ट्रांसमिशन से बिजली सप्लाई होने से फॉल्ट होने पर अक्सर शहर में अंधेरा छा जाता है। फॉल्ट के कारण लोगों की नींद खराब होती है। दिन में पांच से छह बार फॉल्ट से घंटों आपूर्ति बाधित रहती है। गर्मी में लोगों को छत पर टहलकर रात बितानी पड़ती है। आनंदनगर-सिद्धार्थनगर ट्रांसमिशन लाइन का कार्य पूरा होने में अभी अभी दो महीने लगेंगे। एसडीओ राजेश ने बताया कि 12 से 13 किलोमीटर तक तार बिछाना बाकी है, कार्य प्रगति पर है। अक्टूबर तक आनंदनगर से ट्रांसमिशन की लाइन चालू कर दी जाएगी।
--
वर्जन
आनंदनगर-सिद्धार्थनगर ट्रांसमिशन लाइन शुरू होने से लोगों को सुचारु रूप से बिजली मिलने लगेगी। यदि फॉल्ट होता है, तो दूसरी ट्रांसमिशन से बिजली जोड़ कर सप्लाई शुरू की जाएगी। -एसके पासवान, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --