फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Transformers kept in the open can cause a major accident at any time.

Siddharthnagar News: खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से हो सकती है कभी भी बड़ी दुर्घटना

Mon, 26 May 2025 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open can cause a major accident at any time.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। बिजली निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते परिवहन निगम के बस स्टेशन गेट पर तथा ब्लॉक गेट कार्यालय के निकट सहित कई स्थानों पर खुले में ट्रांसफाॅर्मर रखा है। यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मरों से अक्सर तारों में स्पार्किंग होती रहती है। कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन बिजली निगम के लोग समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। रोडवेज पर आने वाले व वहां से गुजरने वाले राहगीर हमेशा संभावित दुर्घटना को लेकर दहशत और भयभीत रहते हैं। बिजली निगम के लोग समस्या के प्रति लापरवाह बने हैं। इससे किसी बड़ी दुर्घटना के घटने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

हल्लौर निवासी समाजसेवी सैफ हैदर गुड्डू, अहमद, खुशबू, रफीक, मोनू, तौफीक आदि ने खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर की बैरिकेडिंग करवाए जाने की मांग बिजली निगम से जनहित में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ट्रांसफाॅर्मर के चारों ओर जाली लगवाकर बैरिकेडिंग करवा दिया जाएगा। वैसे ट्रांसफाॅर्मर भूमि तल से काफी ऊपर है। फिर भी उसे सुरक्षित करवा दिया जाएगा।
-बबलू चौधरी, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed