{"_id":"69cd66b97745f6ddf10d0714","slug":"traffic-started-from-the-bridge-at-kervania-ghat-still-waiting-for-three-months-in-chakni-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1022-178425-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: केरवनिया घाट पर पुल से आवागमन शुरू चखनी में अभी तीन महीने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: केरवनिया घाट पर पुल से आवागमन शुरू चखनी में अभी तीन महीने का इंतजार
विज्ञापन
आवागम के लिए खुला पुल।
भटनी। बिहार सीमा से सटे बहने वाली खनुआ नहीं पर बनने वाला पुल केरवनिया घाट पर बनकर तैयार हो गया है। इससे लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है, जबकि चखनी घाट पर पुल के लिए अभी लोगों को करीब तीन महीने का इंतजार करना होगा। आधे हिस्से का पिलर और एप्रोच कार्य पूरा होने के बाद यहां भी पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे बिहार की दूरी जहां कम हो जाएगी, वही क्षेत्र के विकास को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने केरवनिया घाट पर पुल शुरू होने से खुशी जताई है।
भटनी क्षेत्र का आधा हिस्सा भाटपाररानी विधानसभा में तो नगर पंचायत समेत आधा रामपुर कारखाना विधानसभा में पड़ता है। दोनों विधायक क्षेत्र के विकास के लिए दोनों विधानसभा व बिहार से जोड़ने के लिए पुल और सड़क का निर्माण करा रहे है।
वही चखनी घाट पर पुल निर्माणाधीन है। जिम्मेदारों की माने तो करीब तीन महीने में यहां भी कार्य पूरा हो जाएगा। दोनों पुल के बन जाने से जहां दोनों विधानसभा में आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक कुमार नायक ने बताया कि चखनी घाट पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।