फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traffic at the intersection, pedestrians distressed at the incense

Siddharthnagar News: चौराहे पर लगा जाम, धूप में परेशान रहे राहगीर

Thu, 25 Jun 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Traffic at the intersection, pedestrians distressed at the incense

विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे में जाम की झाम से मुक्ति पाना अब संभव नहीं दिख रहा है। बुधवार को रुक-रुककर लगे जाम से राहगीर घंटों परेशान रहे। लोगों को केवल इटवा कस्बा पार करने में पसीने छूट गए।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय तिवारी बताते हैं कि इटवा में लगने वाला जाम अब लाइलाज हो गया है। ऐसा वाहनों की बढ़ती संख्या, पटरियों पर अस्थाई दुकानदारों का कब्जा और बेतरतीब खड़े हो रहे वाहनों के चलते हो रहा है। पुलिस के कार्रवाई न करने से लोग परेशान हैं। अधिवक्ता राजीव शर्मा कहते हैं कि इटवा कस्बे में बढ़नी नेपाल, बलरामपुर, बांसी, मिठौवा आदि सुदूर कस्बों और बाजारों के लोगों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा इस समय लगन के कारण भी जाम लग रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक अभियंता दुर्गेश पटेल का कहना है कि शीघ्र ही सड़कों पर हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद भी न हटाने पर अवैध कब्जे को बलपूर्वक हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed