फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tractor overturns, driver dies

ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

Thu, 05 May 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns, driver dies
बर्डपुर नंबर चार के टोला बरगदवा में पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के चिरीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के बर्डपुर नंबर चार के टोला बरगदवा निवासी इंद्रभान (25) पुत्र मंगल ट्रैक्टर चलाते थे। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर लेकर चिरीपुर गांव आए थे। वह गांव के पोखरे के पास पहुंचे थे। वहां रास्ता खराब होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, वह ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए थे। गांव के लोग कुछ कर पाते, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी ककरहवा अजय कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर गए थे। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed