फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   top-20

देश के 20 सर्वश्रेष्ट गांवों में हसुड़ी औसानपुर को मिली जगह

Wed, 18 Sep 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
top-20
मनोज दुबे ग्राम प्रधान सुगही - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हसुड़ी औसानपुर दोबारा देश की टॉप 20 ग्राम पंचायत में
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश का पहला गांव
हसुड़ी औसानपुर और सुगही ग्राम पंचायत को पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के भनवापुर ब्लॉक का हसुड़ी औसानपुर ग्राम पंचायत को दोबारा देश की सर्वश्रेष्ठ 20 पंचायतों की सूची में स्थान मिला है। इसके साथ ही यह देश की पहली ऐसी ग्राम पंचायत बन गई है जिसे लगातार दूसरी बार नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण पुरस्कार मिलेगा। यह दोनों पुरस्कार जल्द ही ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी को दिल्ली में दिए जाएंगे। इसी के साथ जिले की ही सुगही ग्राम पंचायत को भी पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। यहां के प्रधान मनोज दुबे हैं। यह जानकारी डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने दी।
दरअसल, बेहतर कार्यों के लिए गांवों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतोें को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा के पुरस्कार स्वरूप दस लाख और पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण सम्मान के रूप में आठ लाख रुपये प्रदान करती है। इस रकम को गांवों के विकास के लिए दी जाती है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए हसुड़ी औसानपुर को मिला सर्वश्रेष्ठ गांव का दर्जा
हसुड़ी औसानपुर गांव में मॉडल प्राथमिक विद्यालय, स्कूल में आरओ का पानी, टोंटी से घर-घर पानी की सप्लाई, बैंक, पिंक विलेज, वाई-फाई सुविधा, कूड़ा निस्तारण के लिए घर-घर डस्टबिन, नियमित सफाई, बेहतर सड़क, घर बैठे इंटरनेट की सुविधा, गांव में ही खसरा, खतौनी आदि मिलती है। इन्हीं कार्यों के लिए अभी हाल में ही ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी को मालदीव में भी सम्मानित भी किया गया है।

दिलीप त्रिपाठी ग्राम प्रधान हसुड़ी औसानपुर

दिलीप त्रिपाठी ग्राम प्रधान हसुड़ी औसानपुर - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed