फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Today there will be a Mahakumbh of employment

आज लगेगा रोजगार का महाकुंभ

Mon, 20 Jun 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Today there will be a Mahakumbh of employment
आज लगेगा रोजगार का महाकुंभ
विज्ञापन

प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित युवक मेले होंगे शामिल
आईटीआई बसडिलिया में आयोजित होगा मेला
सिद्धार्थनगर। राजकीय आईटीआई, सेवायोजन, कौशल विकास के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आईटीआई बसडिलिया में रोजगार मेला लगेगा। इसमें प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित बेरोगजार युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराने का कार्य कर रही है। आईटीआई परिसर में 21 जून को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में पांच हजार युवाओं को बुलाया गया है। इसमें विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले में शामिल होने वाले बेरोजगार का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन

सफल अभ्यर्थी को उसी दिन नौकरी के लिए बुलावा पत्र दिया जाएगा। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18-40 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई की डिग्री का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि रोजगार मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेले में कई राज्यों की कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed