फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Today reverberates Jan gana mana ...

आज गूंजेगा जन, गण, मन...

Sun, 14 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Today reverberates Jan gana mana ...
‌‌पिपरहवा में प्रर्दशनी को देखते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों सहित तीन हजार से अधिक विद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह सात बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इस दौरान देश भक्ति नारे लगाए जाएंगे। जश्न-ए-आजादी पर हर तरफ देशभक्ति की धुन गूंजेगा। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अस्पताल में फल वितरण सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने जिम्मेदारों को नामित भी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा सुबह आठ बजे फहराया जाएगा। विद्यालयों के बच्चे सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकालकर आजादी का संदेश देंगे। इसकी जिम्मेदारी डीआईओएस व बीएसए को सौंपी गई है। नौ बजे जिला स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। 9.30 बजे सीएमओ की निगरानी में जिला अस्पताल मेें मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। 10 बजे जिला अस्पताल में ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन

10 बजे विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता का इतिहास, देश के लिए शहीद हुए देश भक्तों के जीवन पर प्रसंग दोहराए जाएंगे, वाद विवाद, नाटक व सांस्कृतिक सहित सभी प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस साथ ही स्कूल चलो अभियान की विशेष जानकारी देने सहित साक्षरता दर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 10.30 बजे जिला क्रीडांगन में पौधरोपण किया जाएगा। 11 बजे चयनित दलित बस्ती सफाई व स्वच्छता कि लिए मौके स्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।11.30 बजे जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही जश्न ए आजादी पर हर तरफ देशी भक्ति पर अधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed