फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   today jn vishwas yatra will come in

जिले में आज प्रवेश करेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा

Thu, 30 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
today jn vishwas yatra will come in
जिले में आज प्रवेश करेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक कर की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा शुक्रवार को जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के माध्यम से पार्टी नेता सरकार के विकास कार्यों को गिनाकर जनता से समर्थन मांगेंगे। दो दिन तक विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा के जनप्रतनिधियों एवं पदाधिकारियों ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत करने की तैयारी की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक में कहा कि जन विश्वास यात्रा शुक्रवार शाम चार बजे संतकबीरनगर की सीमा बनकटा मोड़ से जिले में प्रवेश करेगी। विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा, बांसी के रोडवेज चौराहे पर शाम पांच बजे स्वागत सभा होगी। शाम को नगर पालिका सिद्धार्थनगर में रात्रि विश्राम होगा। शनिवार को भी जन विश्वास यात्रा रूट चार्ट के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जोकर जनता को भाजपा की खूबियां गिनाएगी। इस यात्रा में राज्य सभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं राज्य सभा सदस्य जय प्रकाश निषाद शामिल होंगे। बैठक में विनीत कमलापुरी, फतेह बहादुर सिंह, आनंद मणि त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, महेश वर्मा, आशीष शुक्ल, विजय कांत चतुर्वेदी, दीपक मौर्य, सच्चिदानंद चौबे, गौरी शंकर अग्रहरि, अजय उपाध्याय उपस्थित थे।
विज्ञापन

डुमरियागंज कार्यालय के अनुसार ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, मंडल प्रभारी रामकुमार कुंवर, विधानसभा प्रवासी महादेव चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, रमेश पांडेय, रामदास राजभर, उदयशंकर श्रीवास्तव, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़नी कार्यालय के अनुसार भाजपा की जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी नेता सिद्धार्थ चौधरी ने शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। लोगों के बीच भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए यात्रा में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यात्रा एक जनवरी को क्षेत्र में पहुंचेगी। इस दौरान राजेश पाठक, गोपाल तिवारी, शैलेश पांडेय, बृजेश अग्रहरि, चंडी बाबा, भरत चौधरी, संजय सिंह, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed