{"_id":"63557d5fe410630c203ef7d1","slug":"today-diwali-is-being-celebrated-siddharthnagar-news-gkp455072228","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली आज: धन की देवी लक्ष्मी और बुद्धितादा जगानन की होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली आज: धन की देवी लक्ष्मी और बुद्धितादा जगानन की होगी पूजा
विज्ञापन
शहर में पूजा-अर्चना के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दीपावली आज : घर-घर जलेंगे खुशियों के दीप, होगी सुख-समृद्धि की कामना
सिद्धार्थनगर। दीपावली के त्योहार में घर-घर खुशियों के दीप जलेंगे। घरों में श्री गणेश, लक्ष्मी और भगवान श्रीराम की पूजा करके लोग सुख-समृद्धि की मंगलकामना करेंगे। दीपावली की पूर्व संध्या पर ही लोगों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या में पहुंचने की खुशी में मनाए जाने वाले दीप पर्व की तैयारियां कर ली हैं। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आस्था के दीप जलेंगे।
दीपावली के त्योहार में सोमवार शाम ढलते ही घरों में दीप और मोमबत्ती की रोशन से अंधेरा छंट जाएगा। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाएंगे, आतिशबाजी भी होगी। बाढ़ में घरों से पलायन करके बांध और रिश्तेदारों के घर जाकर बुरे दिन काटने वाले करीब 400 गांवों के लोग भी अपने घरों में पहुंच गए हैं। आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के कारण उनकी दीपावली फीकी रहने वाली है, लेकिन वे आस्था के दीप अवश्य जलाएंगे।
बाजार में दीपावली की रौनक देखने को मिली, क्योंकि हर बाजार में भीड़ थी। गांव से शहर तक लोग खुशियों के पर्व में और खुशी का रंग भरने के लिए खरीदारी करते नजर आए। दीपावली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। खुशियों के इस पर्व को और खुशनुमा बनाने के लिए लोग पहले से ही तैयारियां शुरू देते हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सक सतर्क
दीपावली में दीप और पटाखे से अक्सर आग लगने की घटनाएं होती हैं। साथ ही सड़क पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से हादसे होते हैं। हादसा होने के बाद तत्काल लोगों का उपचार हो सके। इसके लिए जिला अस्पताल और सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की स्पेशल ड्यूटी लगा दी गई। इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही स्टाफ भी बढ़ा दिए गए हैं, जिससे विषम परिस्थिति आने पर टीम समय से उपचार कर सके। इस संबंध में सीएमओ की ओर से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट कर दिया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला अस्पताल को भी अलर्ट मोड में रखा है। अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात कर दिया है।
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
दीपावली के पर्व में बाजार में भारी भीड़ रहती है। इसमें मनचले महिलाओं से अश्लील हरकत कर सकते हैं। साथ ही छिनैती के मामले में हो जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजार में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। थाने के अलावा पुलिस लाइंस से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डायल-112 और एंटी रोमियो स्क्वाड और सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अगर कोई गलत हरकत या फिर चोरी व छिनैती करते हुए मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सीओ को संबंधित क्षेत्र का नोडल अधिकारी नामित कि गए हैं। वे थानेदारों से जानकारी लेते रहेंगे।
पटाखे की दुकान पर बचाव के इंतजाम
खुशियों के पर्व दीपावली में पटाखा सबसे अहम माना जाता है। यही एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग खुश होकर पटाखा जलाते हैं। पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी दुकानें लग गई हैं। जिले की पांच तहसीलों में 50 से अधिक दुकानों को अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं। जनपद मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड में दुकानें लग गई हैं। यहां पर अग्निशमन विभाग की विशेष नजर है, जिससे आग लगने जैसी घटनाएं न होने पाए। जिले के अन्य बाजारों में आबादी से दूर पटाखे की अस्थायी दुकानें लगाई गई है। जहां सुरक्षा और बचाव का पुख्ता इंतजाम रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर फायर बिग्रेड को अलर्ट मोड में रखा गया है, जिससे किसी की आग की घटना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
मिठाई का बाजार गुलजार, छेना की बढ़ी मांग
खुशियों के पर्व दीपावली में मिठाई प्रमुख है। लोग एक-दूसरे को मिठाई देकर पर्व की खुशियों को बांटते हैं। जनपद के मुख्य बाजार और ग्रामीण क्षेत्र के चौराहों पर मिठाई की दुकानें सजी हैं। पूरे दिन मिष्ठान की दुकानों पर भीड़ रही। कालाजाम और छेना मिठाई की खरीदारी अधिक दिखी। सोमवार को भी मिष्ठान की दुकानें सजी रहेंगी।