{"_id":"69ed28576ea047a9620ad33a","slug":"to-quench-thirst-one-has-to-loosen-the-pocket-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157192-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्यास बुझाने के लिए ढीली करनी पड़ रही जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्यास बुझाने के लिए ढीली करनी पड़ रही जेब
Sun, 26 Apr 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
बांसी कस्बे में पेयजल की व्यवस्था न होने से बढ़ गई परेशानी
बांसी। तेज धूप और तपिश भरे इस मौसम में इन दिनों कस्बे के प्रमुख स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था न होने से लोगों को प्यास बुझाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। वहीं, गरीब और आम आदमी प्यास बुझाने के लिए नल की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बीते वर्षों में नगर पालिका नगर के प्रमुख स्थलों पर जैसे रोडवेज चौराहा, पुरानी, नई कचहरी, पेट्रोल पंप तिराहा, आजाद चौक मंगल बाजार, डाॅ. आब्दी चौराहा, टेकधर मंदिर, सरकारी अस्पताल, रानीगंज चौराहा, नरकटहा मुख्य चौराहा, रतनसेन चौराहा पर प्याऊ की व्यवस्था की जा रही थी। इस वर्ष अभी से आसमान से आग बरस रही है और मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की पूर्वानुमान जताया है। इसके बाद भी राहगीरों व रिक्शा चालकों की प्यास बुझाने के लिए कही भी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई है। मौसम के इस सख्त मिजाज को देखते हुए अकबरनगर की सभासद शमा आरा, अरुण गुप्ता, निलेश निषाद ने नपा अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी से नगर के प्रमुख स्थलों पर जल्द से जल्द प्याऊ की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा।