{"_id":"63753c8df43eaf288a2febde","slug":"timely-provide-fertilizer-and-mentain-tobe-wella-siddharthnagar-news-gkp4576560197","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से खाद दिलाएं, नलकूपों की करें मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से खाद दिलाएं, नलकूपों की करें मरम्मत
विज्ञापन
आंबेडकर सभागार में किसान दिवस की बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय से खाद दिलाएं, नलकूपों की करें मरम्मत
सिद्धार्थनगर। किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराएं, नलकूपों को संचालन समय से हो। जो नलकूप विद्युत दोष के कारण बंद हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराके नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित किसान दिवस में कहीं।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवृत्त पढ़ा गया। बताया गया कि अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने के निर्देश दिए गए।
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्रा ने रबी फसल प्रबंधन एवं जैविक खेती के बारे में कृषको को जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को छुट्टा गोवंश को गोशाला में पहुंचाने तथा फसल बुआई से पहले निर्माणाधीन गोशाला का कार्य पूर्ण कराकर उसमें गोवंश को संरक्षित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि पराली न जलाएं। पराली अधिक होने पर संबधित खंड विकास अधिकारी को सूचित करें, जो पराली को इकट्ठा कराकर गोवंश के लिए रखने का प्रबंध करेंगे। बैठक में सीडीओ जयेंद्र कुमार, उपकृषि निदेशक अरविंद विश्वकर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एमपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड आरके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत आरके कुशवाहा मौजूद रहे।