फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tilottama defeated Siddharth Public School by five wickets

Siddharthnagar News: तिलोत्तमा ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को पांच विकेट से हराया

Mon, 18 Dec 2023 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tilottama defeated Siddharth Public School by five wickets
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत व नेपाल के बीच में दो दिवसीय क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें तिलोत्तमा क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को मैच हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लेने पर लक्ष्मण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 25 ओवरों में से 20.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 129 रन बनाए। जिसमें रितेश व प्रिंस ने 28-28 रनों का योगदान दिया, जबकि यश ने 10 रनों की पारी खेली। तिलोत्मा की तरफ से लक्ष्मण ने चार विकेट, कृष्णकर व आशुतोष पांडेय ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी तिलोत्तमा नेपाल की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 132 रन बनाकर मैच को जीत लिया। जिसमें मनीष ने 39 रन, स्वास्तिक ने 29 रन व कार्तिक ने 16 रनों का योगदान दिया। सिद्धार्थ पब्लिक की तरफ से फैज ने तीन विकेट व रितेश देव प्रकाश ने एक विकेट चटकाए। मैच में चार विकेट लेकर मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस दौरान विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, मनीष यादव, सुनील त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed