फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tilak -Corana Ka Dar

कोरोना

Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tilak -Corana Ka Dar
सामूहिक रूप से तिलक लगाने से कोरोना संक्रमण का जोखिम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के दौर में टीका यानी तिलक लगाने से सेहत पर जोखिम है। जबकि कोरोना टीकाकरण के माध्यम से आप अपनी और अपनी की सुरक्षा कर सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार छोटी-छोटी लापरवाही से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में कोरोना एक्टिव केस 200 से अधिक हो गए हैं। जो लापरवाही करेंगे, उनकी सेहत पर कोरोना वायरस का खराब असर हो सकता है।
राजनीतिक या अन्य खुशी के अवसर पर समाज में सामूहिक रूप से टीकाकरण का प्रचलन, कोरोना संक्रमण के दौर में नुकसानदायक हो सकता है। राजनीति में किसी मनोनयन या अन्य सफलता पर उनके लोगों के माध्यम से तिलक लगाने की परंपरा कोरोना संक्रमण के दौर में भी नजर आ रही है। कोरोना की दूसरी लहर में तबाही झेलने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने ऑडियो जारी करके सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन और कोरोना टीकाकरण करने की अपील की है। डीएम ने कहा कि किशोर- किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण ही आपको संक्रमण से बचा सकता है। ऐसी परंपराओं से दूर रहें, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का जोखिम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी है सतर्कता
भनवापुर ब्लॉक के सिरसिया सीएचसी के डॉ. पीएन पटेल ने कहा कि तिलक लगाना, हाथ मिलना और गले मिलने की बजाय लोगों को सामाजिक दूरी का नियम अपनाना चाहिए। एक ही कटोरी से एक व्यक्ति अलग-अलग लोगों को टीका लगा रहा हो तो उसमें एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होगा तो कई लोग कोरोना की चपेट में आ जाएंगे।

कोरोना टीकाकरण कारगर है। जिन लोगों को टीके की दोनों डोज नहीं लगी है। उन्हें प्रयास करके टीका लगवा लेना चाहिए।
मंदिर में बंद है तिलक लगाना
सिंहेश्वरी मंदिर के संचालक आचार्य दिव्यांशुु ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में भक्तों को मंदिर में तिलक नहीं लगाया जा रहा है। तिलक लगाने से कोरोना संक्रमण फैल सकता है। यह सही है कि टीका नहीं बल्कि कोरोना टीकाकरण से ही सबका कल्याण होगा। लोगों को चाहिए कि राजनीतिक सफलता पर टीका लगाने और माल्यार्पण करने की बजाय, पुष्प वर्षा करके स्वागत करें। खुशी मनाएं। मंदिर परिसर के दुकानदारों को भी कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत रहने के लिए सतर्क किया गया है। मास्क पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed