फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thumbs up for Aadhar card and blown away the amount

आधारकार्ड के लिए अंगूठा लगवाकर उड़ा ली रकम

Fri, 27 Aug 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Thumbs up for Aadhar card and blown away the amount
आधारकार्ड के लिए अंगूठा लगवाकर उड़ा ली रकम
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के रमवापुर नानकार गांव में बाइक सवार दो व्यक्तियों ने बृहस्पतिवार को एक महिला और उसके बच्चों का आधार कार्ड बनाने के बहाने अंगूठा लगवाकर खाते से 12 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला को जानकारी हुई तो शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र रमवापुर नानकार की दुलरमती पत्नी गब्बर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपने घर पर अपने बच्चों के साथ थीं। तभी बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए और कुशलक्षेम पूछकर उन्होंने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा। उसके बाद कंप्यूटर आदि उपकरण निकालकर बच्चों की तस्वीर ली और अंगूठा लगाने के लिए कहने लगे। यह भी कह रहे थे कि सबका फ्री में आधार कार्ड बनेगा। उसके बाद वह आधार कार्ड बनवाने के लिए राजी हो गई।
विज्ञापन

दोनों ने कहा कि बिना महिला के अंगूठे के निशान के बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाएगा। जैसे ही महिला ने अंगूठा लगाया, तभी दोनों सब उपकरण समेट कर कहने लगे कि काम हो गया, अब दूसरी जगह जाना है। फिर दोनों चलता बने। उसके महिला को शक हुआ। जानकारी लिए शुक्रवार को वह बैंक में गई। वहां पता चला कि 12 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए हैं। इस मामले में उसने शोहरतगढ़ पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed