फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thugs are squandering hard earned money from Jharkhand and Noah

Siddharthnagar News: झारखंड और नूह से बैठकर ठग उड़ा रहे गाढ़ी कमाई

Thu, 21 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thugs are squandering hard earned money from Jharkhand and Noah
सिद्धार्थनगर। झारखंड और हरियाणा के नूह में बैठकर साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई को उड़ा रहे हैं। जिले में हुए साइबर के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यहां एक साल में 70 लाख रुपये से अधिक उड़ा चुके हैं। लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कारण ठगी करने वालों का लोकेशन ट्रेस होता है, पुलिस जाती है, उससे पहले वह ठिकाना बदल लेते हैं। कई बार तो पता ही गलत निकलता है और पुलिस को उल्टे पांव लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

साइबर अपराध रोकने के लिए बने कानून भी कमजोर है, ऐसा विधि विशेषज्ञ की राय है। उनका कहना है कि जिस अपराध में केस दर्ज किया जाता है, उसमें सजा का प्रावधान बहुत ही कम है। जबकि अपराध की स्थिति को देखते हुए कानून को और सख्त बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने में भी परहेज

जिस प्रकार से लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। उस हिसाब से शिकायत करने वाले कम लोग पहुंचते हैं। कुछ मामले में ऐसे हैं, जहां लोग सूचना देकर चुप हो जाते हैं। यह कहते हैं कि शिकायत दर्ज कराएंगे तो लोग जान जाएंगे कि ठगी कि शिकार हुए हैं और निंदा करेंगे। आंकड़ों के मुताबिक ऐसे लोगों की संख्या 50 प्रतिशत है। जिले में एक साल में साइबर ठगी के 76 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिसमें 40 लाख रुपये लोगों के बैंक खाते गए हैं। वहीं, 70 लोग ऐसे हैं, जिनकी का रकम तो गया है, लेकिन मौखिक या फिर फोन के जरिए सूचना दिए। केस दर्ज करवाने के लिए आगे नहीं आए। रिकवरी की बात करें तो साइबर सेल की टीम अबतक लगभग 20 लाख रुपये ठगों से वापस करवाकर पीड़ितों के खाते में भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार से लोग कर रहे हैं ठगी

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में साइबर ठग टेस्ट मैसेज भेज रहे हैं और गलती से खाते में रकम जाने की बात करते हुए वापस करके रुपये उड़ा रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन सामान की डिलिवरी के नाम पर ठग रहे हैं। महिलाओं को घर बैठे रोजगार में देने के नाम पर ठग रहे हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ा ठगी का जरिया वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो बना देे रहे हैं और फिर वायरल करने की धमकी देकर रकम ले रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य हथकंडा से ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed