फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three trains will be cancelled on 31 May and three on 3 June

Siddharthnagar News: 31 मई को तीन तो तीन जून को तीन ट्रेन रहेंगी निरस्त

Sun, 25 May 2025 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three trains will be cancelled on 31 May and three on 3 June
-चार ट्रेन अपने निर्धारित प्लेटफार्म से पहले यात्रा करेंगी समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर रेलवे प्रशासन द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के क्रम में बढ़नी स्टेशन पर बनाए गए वाशिंग पिट की कमीशनिंग कार्य के लिए एक दिन के लिए सात ट्रेनों को निरस्त तो चार ट्रेन को आनंदनगर तक संचालित किया जाएगा।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बढ़नी से 31 मई को चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। बढ़नी से 31 मई को चलने वाली 55074 बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। बढ़नी से 31 मई को चलने वाली 55076 बढ़नी-नकहा जंगल सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। नरकटियागंज से तीन जून को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से तीन जून को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से तीन जून को चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं गोरखपुर से 30 व 31 मई को चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी आनंद नगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनंद नगर-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी। बढ़नी से 30 व 31 मई को चलने वाली 75118 बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी आनंद नगर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी बढ़नी-आनंद नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से 31 मई को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी शोहरतगढ़ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी शोहरतगढ़-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 31 मई को चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी सिद्धार्थनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी सिद्धार्थनगर-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed