{"_id":"63ac8515489d0d3bd108e417","slug":"three-teams-entered-in-semifinal-siddharthnagar-news-gkp46246953","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मनिकौरा, रेड़वरिया व चरिहवा टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मनिकौरा, रेड़वरिया व चरिहवा टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिकौरा, रेड़वरिया व चरिहवा टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के औदही कलां में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को मनिकौरा, रेड़वरिया व चरिहवा की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। ठंड के बावजूद, खिलाड़ियों के रोमांचक प्रदर्शन से दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा था।
क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को पहला मैच तुलसियापुर व मनिकौरा के बीच खेला गया। मनिकौरा ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। निर्धारित दस-दस ओवर के मैच में मनिकौरा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए तुलसियापुर की टीम दसवें ओवर में 46 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में मनिकौरा की टीम ने बिना विकेट खोए आठवें ओवर में 47 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
दूसरा मैच निर्धारित आठ-आठ ओवर का रेड़वरिया व मधवापुर के बीच खेला गया। रेड़वरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बैटिंग करते हुए मधवापुर की टीम ने आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाया। जवाब में रेड़वरिया की टीम ने एक विकेट खोकर आठवें ओवर में 109 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में चरिहवां ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 10वें ओवर में 73 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में औदही कलां की टीम आठ ओवर की समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 63 रन ही बना पाई। इस दौरान अध्यक्ष मजीद, दुर्गेश, अरुण यादव, सुरेश यादव, अनिल, अर्जुन रिजवान, सुनील, अरमान, जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।