फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three teachers found absent

Siddharthnagar News: तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 20 Dec 2023 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three teachers found absent
सिद्धार्थनगर। तिलक इंटर कॉलेज बांसी का जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने मंगलवार सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। साथ ही बच्चों की संख्या 30 प्रतिशत से कम मिली। साथ ही विद्यालय में कई अव्यवस्था मिली। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा और तीन दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सुबह 10:30 बजे तिलक इंटर कॉलेज बांसी में पहुंचे। जांच में प्रवक्ता लोकपति सिंह, सहायक अध्यापक वकील अहमद और सहायक अध्यापक हरिओम आकस्मिक अवकाश पर मिले। उपस्थिति पंजिका आकस्मिक अवकाश लिखा था। लेकिन किसी का प्रार्थना पत्र नहीं था। प्रधानाचार्य से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर सीधे चढ़ाया जाता है। जब पोर्टल दिखाने के लिए कहा गया तो बताया कि पोर्टल काम नहीं कर रहा है। इससे उपस्थिति की स्थिति को लेकर संदेह पैदा हुआ। कक्षा 12 के कक्ष में शिक्षक अभिषेक मौजूद थे। जो बच्चों की कापियों को चेक कर रहे थे, लेकिन ब्लैक बोर्ड पर कुछ अंकित नहीं पाया गया। उन्होंने पूछने पर बताया कि प्रैक्टिकल की कॉपी जांच रहे हैं।
विज्ञापन

कक्षा में 80 बच्चों के सापेक्ष महज 30 उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे, बच्चों की कमी पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि ठंड की वजह से बच्चे कम आए हैं। कक्ष का निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षक आसिक अली बच्चों को बाहर बैठाकर पढ़ाते हुए मिले। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि इस संबंध में तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें। समय जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed