{"_id":"5f429d2d8ebc3e3ca40a0dc8","slug":"three-more-killers-arrested-situation-peaceful-siddharthnagar-news-gkp362795958","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और हत्यारोपी गिरफ्तार, स्थिति शांतिपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और हत्यारोपी गिरफ्तार, स्थिति शांतिपूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन और हत्यारोपी गिरफ्तार, स्थिति शांतिपूर्ण
मन्नीजोत। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में वृद्ध की मौत से हुए बवाल के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। तीन और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तक 11 की गिरफ्तारी हो चुकी है अब सिर्फ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मौके पर छह थानों की पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी तैनात हैं।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हथपरा गांव में सफी मोहम्मद तथा मृतक ध्रुवराज के बीच घर के बगल स्थित भूमि के लिए विवाद था। तहसीलदार डुमरियागंज को प्रार्थना पत्र देकर ध्रुवराज ने भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की जिस पर तहसीलदार ने हलका लेखपाल को पुलिस बल के साथ सीमांकन कर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था। उसके बाद हलका लेखपाल ने नायब तहसीलदार डुमरियागंज के साथ भूमि की पैमाईश कर सीमांकन कर दिया तथा कब्जा तहसीलदार दिलाएंगे की बात कह वापस चले गए थे। उसी भूमि पर एक पक्ष ने बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें वृद्ध ध्रुवराज की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों को नामजद आरोपी बना छानबीन शुरू की थी। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि रविवार को लड्डन, पप्पू और जहीरुन्निशा को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही शेष बचे आरोपी नन्हे की भी गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के दूसरे दिन छह और तीसरे दो की गिरफ्तार हो गई थी। एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन ने हथपरा गांव में पीड़ित परिवार से मिल कर 80 एअर भूमि का पट्टा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिस भूमि के विवाद में मारपीट में वृद्ध की मौत हो गई थी उसकी जल्द पैमाईश कराकर कब्जा दिलाई जाएगी।