{"_id":"5fbfdd028ebc3e74f5620fb9","slug":"three-injured-in-a-fight-over-a-bridge-siddharthnagar-news-gkp37464783","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया पर बैठने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया पर बैठने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिया पर बैठने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
गंभीर हाल में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान समेत छह लोगों पर किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव बुधवार रात पुलिया पर बैठने के लिए दो पक्ष भिड़ गए। इनमें जमकर मारपीट हुई। महिला समेत तीन लोगों जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख एक युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान समेत छह लोगों पर मारपीट, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जेल भेज दिया।
क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी मनोज (25) और उसका भाई मुकेश (18) बुधवार शाम गांव के बाहर पुलिया पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि पुलिया गांव के सटी हुई और ग्राम प्रधान गणेश शंकर के घर के पास है। किसी बात पर उनके परिवार से मनोज की बहस हुई और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में मनोज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद भाई मुकेश ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। मारपीट में मुकेश के अलावा उसकी मां प्रभावती भी जख्मी हो गईं। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मनोज की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर जोगिया पुलिस ने ग्राम प्रधान गणेश शंकर के अलावा मिथलेश, वेलास उर्फ रामवेलास, विंदेश, शैलेश और पंकज के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। एसओ जोगिया आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।