{"_id":"5f429e968ebc3e3cce36ec14","slug":"three-houses-stolen-the-same-night-siddharthnagar-news-gkp362797029","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात तीन घरों में चोरी
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर छह के टोला तिवारीपुर में चोरों ने एक ही रात तीन घरों का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित लाखों की संपत्ति चुरा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। गांव के ही एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
क्षेत्र के बर्डपुर नंबर छह के टोला तिवारीपुर निवासी गणेश मिश्र के बड़े पुत्र राजेश शनिवार को घर के एक कमरे में सोए हुए थे। रात किसी समय चोर घर के पीछे वाले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कमरे के अंदर अलमारी में रखी नकदी, आभूषण आदि कीमती सामान उठा ले गए। शनिवार को भोर में तीन बजे जब नींद खुली तो दरवाजे का ताला टूटा देखा। कमरे में गए तो बक्सा आदि गायब थे। उन्होंने शोर मचाकर चोरी की जानकारी दी। मौके पर जुटे आसपास के लोग चोरों की खोजबीन में जुट गए। गांव के पूर्व स्थित बाग में बक्सा पड़ा मिला, उसके कपड़े बिखरे हुए थे लेकिन नकदी-जेवर गायब थे। इसके अलावा चोरों ने गांव के ही विंध्याचल के घर से ढाई हजार रुपये, जेवर आदि पार कर दिए। सूर्यपाल शर्मा के घर से भी चोर काफी मात्रा में नकदी निकाल ले गए। गांव के प्रदीप उर्फ आशीष मिश्र ने कपिलवस्तु कोतवाली को चोरी की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही हैं। आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि बक्से में रखा 16 हजार रुपये, दो बहनों के विवाह का जेवर रखा था। उन्होंने जेवर की कीमत सात लाख रुपये बताई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर कपिलवस्तु कोतवाल विनोद कुमार राय, एसआई संजीव कुमार शुक्ल, एसआई कृष्ण प्रताप सिंह, रामकरन निषाद ने पहुंचकर एक-एक बिंदु की जांच पड़ताल की। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।