फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three bridges will be built with Rs 2.20 crore, relief will be provided during floods

Siddharthnagar News: 2.20 करोड़ रुपये से बनंेगे तीन पुल, बाढ़ के दौरान मिलेगी राहत

Mon, 13 Jan 2025 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three bridges will be built with Rs 2.20 crore, relief will be provided during floods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़, बांसी और इटवा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मार्गों पर पड़ने वाले नालों पर तीन बड़े पुल का निर्माण कराया जाएगा, जिससे आसपास की तीन लाख से अधिक आबादी का आवागमन दुरूस्त हो सकेगा।
पीडब्ल्यूडी की तरफ से भेजे गए 2.80 करोड़ रुपये की कार्ययोजना की स्वीकृति करते हुए शासन से 2.20 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। इन पुलों के निर्माण से बाढ़ के समय लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ के दौरान दो तिहाई भाग जलभराव होने के कारण आवागमन से बाधित रहता है। कई स्थानों पर सड़क में पड़ने वाले नालों पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त, सकरी और निचली सतह पर होने के कारण जलभराव रहता है, जिससे बाढ़ के दौरान आवागमन करना खतरनाक रहता है, और इन प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों गांव की आबादी बाढ़ के बाद भी सांसत झेलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी तहसील क्षेत्र के छितही डिड़ई मार्ग पर कुरहवा तिराहे से मसैची पड़री मार्ग पर क्षतिग्रस्त और सकरी पुलिया के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। यहां नई पुलिया के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के मसैची गांव निवासी पंकज त्रिपाठी का कहना है कि सकरी पुलिया होने से बहुत सांसत होती थी, अब नई चौड़ी पुलिया बनने के बाद ग्रामवासियों को सहूलियत होगी।

मसैची निवासी राम ऊबारन गुप्ता का कहना है कि अक्सर बड़े वाहन पुलिया सकरी होने के कारण यहां फंस जाते थे, पुलिया चौड़ी होने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
वहीं जोगिया के कछार क्षेत्र के निवासी इंद्रजीत दुबे का कहना है कि बाढ़ के समय क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। सड़क में पुल के निर्माण से यहां के सैकड़ों गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed