फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   three arrested in attack on BJP leader.

भाजपा नेता पर हमला मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
three arrested in attack on BJP leader.
भाजपा नेता पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

डुमरियागंज। कस्बा के बैदौला चौराहे पर भाजपा नेता समेत चार लोगों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्जकर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का बस्ती में इलाज चल रहा है। मामले में तीन आरोपी फरार हैं।
डुमरियागंज कस्बा के बैदौला चौराहे पर शुक्रवार को लघुशंका करने की बात को लेकर भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक प्रिंस पांडेय और उनके चाचा धर्मेश पांडेय के साथ ही दो अन्य लोगों पर करीब आधा दर्जन लोगों ने सरिया से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेंवा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चारों की हालत गंभीर देख बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में मिली तहरीर के आधार पर चार नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्जकर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में नौमान, अजहर और अकरम शामिल हैं। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर चार नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला, एससीएसटी और अशांति फैलाने के मामले में केस दर्जकर नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed