फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   three arrest in teasing

मौसी के घर आई किशोरी से छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
three arrest in teasing
मौसी के घर आई किशोरी से छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र एक गांव में मौसी के घर आई किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को शुक्रवार को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी अपने मौसी के घर पर काफी दिनों से रह रही थी। आरोपा था कि मंगलवार शाम लड़की खेत की ओर गई थी। पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घर आकर पूरी बात बताई तो उसकी मौसी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी उसी गांव के निवासी थे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार सुबह तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार केस दर्ज करके तीनों आरोपियों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed