{"_id":"6a3ecbe49a0a7adbd106ac37","slug":"three-accused-arrested-for-life-threatening-attack-on-councilor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160402-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सभासद पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सभासद पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Jun 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर स्थित कालानमक रेस्टोरेंट में सभासद पर जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 22 जून की रात जन्मदिन मना रहे शहर के शास्त्रीनगर के सभासद मनोज सिंह गुड्डू पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी उसका थाना क्षेत्र के मदरहना निवासी दुर्गाशंकर और रामऔतार के साथ ही मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर सात संग्रामपुर निवासी बाबूलाल को जगमोहनी-सनई मार्ग के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन