{"_id":"64cd48fe9e97b0bf61028da5","slug":"threats-to-kill-former-mla-and-other-leaders-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-2525-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूर्व विधायक सहित अन्य नेताओं को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूर्व विधायक सहित अन्य नेताओं को जान से मारने की धमकी
Sat, 05 Aug 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
: आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी ने दी तहरीर
: डुमरियागंज पुलिस केस दर्जकर छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर पार्टी के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह समेत अन्य नेताओं को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
भीम आर्मी के रमेश धुरिया, आजाद समाज पार्टी के मोहम्मद यूनुस, जितेंद्र राणा, शिव कुमार आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल से पूर्व विधायक व आजाद समाज पार्टी के लोकसभा प्रभारी चौधरी अमर सिंह एवं कई पार्टी अन्य पदाधिकारियों को अपशब्द कहने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ताओं ने अज्ञात व्यक्ति के नंबर की सर्विलांस पर लगाकर उसकी शिनाख्त कर कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है, अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर उसकी शिनाख्त के लिए नंबर को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।