फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Those responsible did not listen but started construction of drain themselves

Siddharthnagar News: जिम्मेदारों ने नहीं सुनीं बात तो खुद कराने लगे नाली का निर्माण

Tue, 13 Jan 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Those responsible did not listen but started construction of drain themselves
डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर 8 लोहिया नगर में खुद के खर्च से नालियों को उंचा करण करते लोग। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर-आठ लोहिया नगर में नगर प्रशासन की कार्य प्रक्रिया से तंग आकर वार्ड के लोगों ने खुद नालियों की ऊंचाई करने और अपने घरों के सामने सफाई करने में लगे हैं।
शाहपुर से धोबहा मार्ग पर स्थित लोहिया नगर वार्ड में सीताराम बारी के घर से मंगरे मनिहार के घर तक करीब 300 मीटर नाली निर्माण कार्य एक दशक पूर्व हुआ था, लेकिन शाहपुर से धोबहा मार्ग निर्माण के बाद नालियां नीचे हो गईं और नालियां चोक होकर जगह-जगह टूट गई हैं। बारिश में लोगों के घरों के सामने जलभराव जैसी स्थिति बन जाती है। कई बार शिकायत के बाद नगर प्रशासन यहां वहां नालियां साफ कर कोरम पूरा करने में लगी है। वार्ड वासियों ने जिला अधिकारी से नाली निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

घर के सामने से विलुप्त हो चुकी नालियां: लोहिया नगर वार्ड निवासी सद्दाम खान ने कहा राधेश्याम से हमारे घर के सामने तक तो नाली टूटकर विलुप्त हो गई है। घर पर दुकान खोलने के लिए सोच रहा था, लेकिन घर के सामने टूटी फूटी नालियां के चलते यहां काम करना अभी संभव नहीं दिखाई दे रहा है। घर पर आने जाने के लिए बहुत कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed