फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   This time the BJP slogan

अबकी बार भाजपा सरकार का नारा बुलंद

Fri, 19 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
This time the BJP slogan
खुनुवा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। कस्बे में स्थित पुलिस पिकेट से हियुवा के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा को नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं की यही पुकार प्रदेश में हो भाजपा की अगली सरकार का नारा लगाते तिरंगा यात्रा पुलिस पिकेट से शुरू होकर गड़ाकुल चौराहा होते हुए भारत माता चौक पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां भारत माता की प्रतिमा पर फूल की माला पहनाने के बाद लोग महदेवा, लुचुइयां, रमवापुर तिवारी, बगहवा होते हुए खुनुवां चौकी पर पहुंचे और तिरंगा झंडा लहराया। तिरंगा यात्रा में हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल में सांसद आदित्यनाथ और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश की जनता को सीधे मिल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने जनता से अच्छे दिन लाने का वादा किया था, जो एक-एक कर पूरा हो रहा है। जनता अब प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय ले चुकी है। नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का शासन बनने से ही भ्रष्टाचार से लोगों को मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लालजी गौड़, संजय कसौधन, विष्णुदयाल चौरसिया, संजय राजभर, विजय सिंह चौधरी, सौरभ गुप्ता, हरि खेमका, रामफेर निषाद, इंद्रेश वर्मा, संतराम प्रजापति, रामप्रकाश, विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रहरि, दीनानाथ अग्रहरि, संकटा प्रसाद, क्षत्रपति चौबे, हरिशंकर प्रजापति, अजय यादव और रामकुमार कसौधन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed