{"_id":"6320d8e8d3d40540bb38b294","slug":"thieves-took-away-the-jewelery-kept-in-the-house-by-breaking-the-lock-siddharthnagar-news-gkp4504119177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात उठा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात उठा ले गए चोर
ग्राम पंचायत एकड़ेगा भावपुर के टोला हतवा का मामला
पकड़ी बाजार(सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकड़ेगा भावपुर ग्रांट के टोला हतवा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर बक्से का ताला तोड़कर नकदी सहित जेवरात उठा ले गए। डायल 112 पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकड़ेगा भावपुर ग्रांट के टोला हतवा निवासी कोकाई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को खाना खाकर घर के बरामदे में परिजन सोए गए। रात तीन बजे आंख खुली तो देखा बरामदे से अंदर कमरे में जाने के दरवाजे का ताला टूटा है। कमरे में गया तो देखा घर के सभी सामान सहित बक्से में रखे कपड़े आदि बिखरे पड़े हैं।
बक्से में रखे आभूषण व 16 हजार गायब हैं। भोर में सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी हुए समान और नकदी की जांच की। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि हतवा गांव में चोरी की जानकारी है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।