{"_id":"5d6816458ebc3e93a6298e0e","slug":"thief-siddharthnagar-news-gkp3194924141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर समझकर तीन फेरी वालों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर समझकर तीन फेरी वालों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा चोर समझकर तीन फेरी वालों को पकड़ा
मिश्रौलिया क्षेत्र के चेतिया बाजार का मामला
मौके पर पहुंची पुलिस फेरी वालों को भीड़ से बचाकर थाने लाई
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। बच्चा चोर समझकर विभिन्न स्थानों पर मॉब लिचिंग की घटनाओं के बीच मिश्रौलिया क्षेत्र के चेतिया बाजार कस्बा में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां पर बच्चा चोर समझकर फेरी करके चादर बेच रहे तीन फेरीवालों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। किसी प्रकार की अनहोनी होने से पूर्व सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फेरीवालों को भीड़ से बचाकर थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
मिश्रौलिया क्षेत्र के चेतिया बाजार कस्बा में बुधवार को फेरी करके चादर बेचने के दौरान एक फेरीवाले ने जैसे ही चादर झाड़ा तो कस्बा निवासी गुड़िया पत्नी पप्पू बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों फेरी वालों को पकड़ लिया और बच्चा चोर कह कर घेर लिया। इसी बीच किसी ने चेतिया पुलिस चौकी पर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों फेरीवालों को भीड़ से बचाकर थाने लाई। पुलिस की पूछताछ में फेरीवालों ने अपना नाम पता पंजाब लुधियाना जिला निवासी अशोक, सोनू व भोमाराम बताया है। फिलहाल पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है, अब तक उन्होंने खुद को फेरी कर सामान की बिक्री करने का कार्य करने की बात बताई है। पूरी तहकीकात की जा रही है।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि अफवाह फैलानेवालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।