फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There will be strict arrangements for checking inside and security outside.

Siddharthnagar News: अंदर चेकिंग, बाहर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
There will be strict arrangements for checking inside and security outside.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से 22 दिसंबर को होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
180 स्पेशल पुलिस कर्मियों के साथ संबंधित क्षेत्र के चार थानाध्यक्ष और उनकी टीम तैनात रहेगी। संंबंधित क्षेत्र के सीओ मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं, अंदर कड़ी चेकिंग के साथ सीसीकैमरे की निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो कॉपी की दुकानें और साइबर कैफे भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

नौ केंद्र पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक तथा प्रवेश सुबह 8ः00 बजे होगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक होगी। प्रवेश का समय 1ः00 निर्धारित है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व गेट बंद हो जाएगा। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। इसके लिए विद्यालयों के सीसी कैमरे को अपडेट करवाया जा रहा है। परीक्षा केंद्र में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था मुकम्मल कराई जा रही है। आवागमन के मार्ग को भी देख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को देखते हुए हर केंद्र पर पुलिस लाइन से 20-20 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही चार थाना क्षेत्र में परीक्षा हो रही है। वहां के थानाध्यक्ष फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सर्विलांस और साइबर सेल की टीम एक्टिव रहेगी। जो हर पोस्ट पर नजर रखेगी। परीक्षार्थी मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन आदि लेकर नहीं जा सकेंगे।
ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed