फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There will be special auspicious time throughout the day on Makar Sankranti, auspicious time from 4 o'clock

Siddharthnagar News: मकर संक्रांति पर पूरे दिन रहेगा विशेष पुण्यकाल, शुभ मुहूर्त चार बजे से

Mon, 13 Jan 2025 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
There will be special auspicious time throughout the day on Makar Sankranti, auspicious time from 4 o'clock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को पूरे दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार मकर संक्रांति पीला वस्त्र धारण कर सिंह पर सवार होकर अश्व पर समान लेकर आ रही है। इससे इस संक्रांति का मुहूर्त सुबह चार बजे से सूर्यास्त तक रहेगा और दिन भर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगएंगे।
सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में संक्रमण करते हैं, तो उसे मकर संक्रांति कहते हैं। जो पूरे वर्ष की सभी 12 संक्रांतियों में श्रेष्ठ होती है। महीने की प्रत्येक संक्रांति का प्रभाव सिर्फ एक महीने के लिए होता है, लेकिन मकर संक्रांति का प्रभाव एक वर्ष तक रहता है।
विज्ञापन

इस संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर संचरण करता है। इसमें सभी शुभ कर्मों का किया जाना श्रेष्ठ, प्रभावी व अधिक पुण्य करने वाला माना गया है।
माघ कृष्ण प्रतिपदा मंगलवार को सूर्योदय से 8.40 बजे संक्रांति का संक्रमण काल प्रारंभ हो रहा है। ऐसी स्थिति में इसका पुण्यकाल सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। आचार्य अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि इस वर्ष संक्रांति सिंह के वाहन पर सवार होकर अपना सामान अश्व पर रखे हैं। वहीं संक्रांति चांदी के पात्र में खीर का भक्षण कर रही है, इससे दूध व सफेद धातु चांदी आदि के महंगे होने की संभावना है और बाल्यावस्था होने के कारण बालकों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य योगेश पांडेय ने बताया कि मकर संक्रांति का राशियों पर विशेष प्रभाव रहेगा। उन्होंने बताया कि मेष राशि वालों के लिए हानिकारक, वृष राशि वालों के लिए सम्मान, मिथुन राशि वालों के लिए सम्मान में वृद्धि, कर्क राशि वालों को धन लक्ष्मी प्रदान करने का योग, सिंह राशि वालों को हानिकारक, कन्या राशि को लाभदायक, तुला राशि को सम्मान में वृद्धि व सफलता, वृश्चिक राशि को यशलाभ, धनु राशि को हानिकारक, मकर राशि वालों को राज सम्मान, कुंभ राशि वालों को संपत्तिदायक, मीन राशि वालों को ज्ञान प्रदान करने वाली है।

उन्होंने बताया कि संक्रांति पर्व के दिन संध्या आदि से निवृत्त होकर भगवान सूर्य को तांबे के पात्र, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत आदि डालकर अर्घ्य देने के बाद आदित्य हृदय स्रोत्र का पाठ करना चाहिए। जिन राशियों पर संक्रांति मध्यम है, उन्हें एक माला यानि 108 महामृत्युंजय का जप और शिव पूजन लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed