फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There was mourning till late night on the tenth day of the martyrs.

Siddharthnagar News: शहीदों के दसवां पर देर रात तक हुआ नौहा मातम

Tue, 08 Aug 2023 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
There was mourning till late night on the tenth day of the martyrs.
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा वफफ शाह आलमगीर शानी बड़ा इमामबाड़ा में सोमवार की रात कर्बला के 72 शहीदों के दसवें पर मर्सिया मजलिस आयोजित हुई। इसमें अलम और ताबूत का जुलूस निकालकर देर रात तक शोगवारों ने नौहा मातम किया।
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के दसवें पर सोमवार को दिन में और देर रात तक इमामबाड़ा तथा घरों में मर्सिया मजलिस आयोजित हुई। रात 9:30 बजे बड़े इमामबाड़ा पर मरसिया मजलिस हुई। उसमें मरसियाख्वानी हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने की। मजलिस को जानसीन अहमद साबिर ने संबोधित कर कर्बला के शहीदों के बारे में बयान किया। मजलिस के बाद अंजुमन इमामिया मातम के सदर मेहंदी हैदर पप्पू की देखरेख में अलम और ताबूत का जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न इमामबाड़ाें और मुख्य मार्गों से होता हुआ नौहा मातम के बीच देर रात वापस बड़े इमामबाड़ा में आकर समाप्त हुआ। जुलूस में बबलू, रैना हल्लौरी, शब्लू और मोहम्मद हैदर तथा छोटे आदि ने नौहा पढ़ा। शोगवारों ने मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed