फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There should not be any lapse in CM Yogi's security: ADG

सीएम योगी की सुरक्षा में न हो किसी प्रकार की चूक : एडीजी

Fri, 01 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
There should not be any lapse in CM Yogi's security: ADG
सीएम योगी की सुरक्षा में न हो किसी प्रकार की चूक : एडीजी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार जिले में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की जांच की। साथ ही सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक की। चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिला जेल के सामने स्थित ग्राउंड में संचारी रोग नियंत्रण पखवारा का शुभारंभ करने के लिए आएंगे। साथ ही वे सभा को संबोधित भी करेंगे। सीएम का कार्यक्रम जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार पुलिस लाइंस पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक। उन्हें सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके बाद वह जेल रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर मंच की सुरक्षा को देखा। इसके बाद कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। यहां से निकलकर हेलीपैड पर पहुंचे, जहां सुरक्षा की जानकारी ली। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मी कहां-कहां लगेंगे। इसके बारे में दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी सुरेशचंद्र रावत, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, सीओ देबी गुलाम सिंह, सीओ हरिश्चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिनभर मंच को तैयार करने में जुटे रहे
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे दिन तैयारी चलती रही। मंच स्थल पर पूरे दिन कार्य चलता रहा। वहीं, ग्राउंड से लेकर पुलिस लाइंस तक सड़क के किनारे सफाई चलती रही। सैकड़ों की संख्या में सफाईकर्मी सफाई कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोने की हुई जांच
सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरे दिन कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड की जांच करतीं रहीं। हर कोने-कोने की जांच करके सुरक्षा की जानकारी ली। दोबारा सीएम बनने के बाद जिले के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
इतने सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेगा। इसमें तीन एएसपी, 10 सीओ 17 प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, 18 निरीक्षक, 165 एसआई, 797 आरक्षी, 85 महिला आरक्षी व 22 ट्रैफिक पुलिस, दो फायर टेंडर, 42 एलआईयू के कर्मी तैनात रहेंगे।

रूट डायवर्जन
सीएम के कार्यक्रम के दौरान लोगों को आने में जाने में किसी को दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से ही रूट तय कर दिया गया। इसलिए घर से निकलते समय इस पर ध्यान दें। गाड़ी से हाईडिल तिराहे के मध्य कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों तथा अस्पताल आने-जाने वाले व्यक्तियों के अतिरिक्त सामान्य आवागमन वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट रहेगा। कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग स्टेडियम में तथा छोटे वाहनों की पार्किंग रेस्ट हाउस के सामने बसडिलिया मोड़ के पास खाली मैदान में कराई जाएगी। मीडिया की पार्किंग बीएसए कार्यालय के पीछे ग्राउंड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed