{"_id":"663f034b21182f3dbd0d878b","slug":"there-is-no-provision-for-law-studies-in-any-college-in-the-district-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117229-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिले के किसी कॉलेज में नहीं हैं कानून की पढ़ाई की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिले के किसी कॉलेज में नहीं हैं कानून की पढ़ाई की व्यवस्था
Sat, 11 May 2024 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 May 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जिले में विश्वविद्यालय सहित मौजूद हैं 35 कॉलेज
- जिले के विवि से संबद्ध अन्य पांच जिलों के महाविद्यालयों में होती है एलएलबी की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में विश्वविद्यालय खुलने के बाद विद्यार्थियों को नए कोर्स मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन, विश्वविद्यालय खुलने के नौ वर्ष बाद भी छात्रों को कानून की पढ़ाई करने के लिए जिले से बाहर जाना पड़ता है। इससे छात्रों को घर से दूर जाने के साथ ही खर्च भी अधिक करना पड़ता है। लेकिन विवि ने कोर्स शुरु करवाने के लिए अभी तक कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की है।
जनपद में विवि सहित 35 कॉलेज हैं, लेकिन किसी भी महाविद्यालय में अभी तक एलएलबी की पढ़ाई शुरु नहीं हो पाई है। जबकि, जिले से हर वर्ष 35 हजार से अधिक छात्र स्नातक का कोर्स पूरा करते हैं, वहीं 15 हजार से अधिक छात्र इंटर पास करते हैं। कानून की पढ़ाई करने के लिए छात्रों को स्नातक के साथ-साथ इंटर के बाद भी मौका मिलता है।
जिले में कानून की शिक्षा व्यवस्था नहीं होने से छात्रों को अन्य जिलों में जाना पड़ता है। जबकि जिले की विश्वविद्यालय से ही अन्य जिलों के महाविद्यालयों में एलएलबी की कक्षाएं संचालित होती हैं। इससे इस जिले के कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को मोटी रकम खर्च कर दूसरी जगह जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिले के छात्रों को कानून की पढ़ाई करने के लिए बस्ती, बलरामपुर, महराजगंज व संतकबीर नगर में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बोले छात्र
जिले के किसी भी कॉलेज में कानून की पढ़ाई नहीं हाती है, जबकि जिले से प्रतिवर्ष एक हजार से अधिक छात्र कानून की पढ़ाई करने के लिए अन्य जिलों में जाते हैं।
मो. ताहिर, बीए छात्र
विश्वविद्यालय खुलने के बाद नए कोर्स के संचालन की उम्मीद जगी थी। लेकिन विश्वविद्यालय अभी तक एलएलबी व अन्य प्रमुख कोर्स को कैंपस में संचालित नहीं कर सका है।
सर्वेश यादव, बीए छात्रा
एलएलबी का कोर्स संचालन करने के लिए पत्राचार किया गया है, जल्द ही विश्वविद्यालय व अन्य राजकीय महाविद्यालयों में इस कोर्स का संचालन कर दिया जाएगा।
- हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलपति