फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is no government school in Lotan, girl students are dropping out of education after 8th.

Siddharthnagar News: लोटन में सरकारी स्कूल नहीं, 8वीं के बाद छूट रही छात्राओं की पढ़ाई

Wed, 27 Nov 2024 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
There is no government school in Lotan, girl students are dropping out of education after 8th.
सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए भटकना पड़ता है। कस्बे में एकमात्र प्राइवेट इंटर कॉलेज है, जिसमें पढ़ने के लिए दूर-दूराज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं आते हैं।
विज्ञापन

निजी विद्यालय की फीस अधिक होने से कई अभिभावक कक्षा आठ के बाद बच्चों की पढ़ाई बंद करा देते हैं। सरकारी इंटर कॉलेज के अभाव में छात्र-छात्राओं के लिए इंटर तक की शिक्षा भी नहीं हासिल हो पा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से लेकर अभिभावकों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार सरकारी इंटर कॉलेज खुलवाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बा में विज्ञान वर्ग से एक ही इंटर कॉलेज है, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली कई बालिकाओं की पढ़ाई तो कक्षा आठ के बाद ही बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण कुछ गरीब परिवार अपनी बच्चियों को प्राइवेट कॉलेजों में नहीं पढ़ा पाते। अधिकांश लोगों की जीविका का साधन कृषि है। कोई इंटर कॉलेज न होने से दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए कक्षा आठ के बाद ही पढ़ाई बंद हो जाती है। जबकि राजकीय कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए छात्रों को 20 किमी दूर जिला मुख्यालय आना पड़ता है। बच्चियों को अकेले भेजने के डर से कई अभिभावक उनकी पढ़ाई छुड़वा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed