फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There are fewer passengers on the bus

रात की रोडवेज बस में कम सवार होते हैं यात्री

Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
There are fewer passengers on the bus
जिला मुख्यालय स्तिथ रोडवेज बस स्टैंड। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रात की रोडवेज बस में कम सवार होते हैं यात्री
विज्ञापन

फरोडवेज डिपो में रात 7-30 बजे तक मिलती है लखनऊ की बस
सिद्धार्थनगर। प्रचार के अभाव में रोडवेज डिपो में रात 7:30 बजे लखनऊ के लिए शुरू हुई बस सेवा में यात्री बहुत कम मिल रहे हैं। घाटे से उबरने की कोशिश के तहत 15 दिन पहले ही रात की बस सेवा शुरू की गई है।
बड़ी मुश्किल से दोनों फेरा में 50 प्रतिशत लोड फैक्टर बन गया है। जबकि घाटे के कारण इस बस को भी बंद होने का तलवार लटक रहा है।
सिद्धार्थनगर बस डिपो में रात 7:30 बजे तक लखनऊ की बस मिल रही है। जबकि अन्य रूटों के लिए शाम 6 बजे के बाद बस नहीं मिलती। सिद्धार्थनगर डिपो में दस दिन से देर शाम लखनऊ के लिए बस रवाना हो रही है। इससे बस्ती के यात्रियों को सुविधा मिल जाती है। गोरखपुर के लिए शाम 6 बजे के बाद कोई बस नहीं है। सवारी नहीं मिलने पर बस रवाना होने में देर होने के कारण भी यात्रियों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

रोडवेज की बस जिस रूट पर घाटे में चल रही है, उसी पर निजी बसों में पर्याप्त सवारी मिल जाती है। गोरखपुर के राजेश कुमार ने बताया कि निजी बसों को चलने का समय निर्धारित है। जब उनका समय पूरा हो जाता है तो पीछे खड़ी दूसरी बस वाले आगे की बस को रवाना करा देते हैं, इस कारण निजी बस समय पर खुलती है और जल्दी पहुंचा देती है। जबकि रोडवेज की बस में 50 प्रतिशत सवारी भरने की गारंटी होने पर ही चलाई जाती है। कई बार आठ-दस सवारी होने पर बस निरस्त हो जाती है। वन विभाग कॉलोनी के गणेश कुमार ने कहा कि रोडवेज में सुरक्षा का गारंटी ज्यादा महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ के लिए रात 7:30 बजे तक बस की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल इस बस में पर्याप्त सवारी नहीं मिल रही है। डिपो में बस शुरू होने की सूचना चस्पा की गई है। रात में यात्री मिलेंगे तो बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
जगदीश प्रसाद, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed