फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   . then once again vegetable sellers and buyers will have to bear the brunt

Siddharthnagar News: ... तो एक बार फिर सांसत झेलेंगे सब्जी विक्रेता व खरीदार

Mon, 18 Mar 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
. then once again vegetable sellers and buyers will have to bear the brunt
सिद्धार्थनगर। मई व जून की भीषण गर्मी के मौसम में सब्जी और फल दुकानदारों को नवीन मंडी के बाहर दुकान लगाना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में मतगणना स्थल बनने से मतदान के बाद ईवीएम रखे जाने के लिए यहां की दुकानों को खाली कराया जाएगा। इन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इससे यहां के तीन सौ लाइसेंसी दुकानदार और अपनी उपज लाने वाले सैंकड़ों किसान के साथ ही प्रतिदिन खरीदारी करने वालों को भी सांसत झेलनी होगी।
विज्ञापन

पहले लोकसभा एवं विधानसभा के आम चुनाव में कलक्ट्रेट परिसर में ही मतगणना स्थल बनाया जाता था। लेकिन 2019 से नवीन मंडी को मतगणना स्थल बनाया जाने लगा। वर्ष 2018 में गोबरहवा बाजार से सब्जी और फल की थोक दुकानें नवीन मंडी में स्थानांतरित हुई थी। जिसके बाद वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इन दुकानों को एक माह तक नवीन मंडी से हटाकर बगल में स्थित खाली भूमि में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद हुए वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी नवीन मंडी को ही मतगणना स्थल बनाए जाने से सब्जी एवं फल विक्रेताओं को मंडी परिसर से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया। इससे विक्रेताओं के साथ ही प्रतिदिन यहां खरीदारी करने वालों को एक माह तक सांसत झेलनी पड़ी थी। इस बार यहां के सब्जी एवं फल विक्रेता उचित जगह पर दुकानें स्थानांतरित करने की मांग कर रहे है, जहां छाजन की भी सुविधा उपलब्ध हो।
विज्ञापन

अब नहीं रह गई पर्याप्त खाली जगह
मतगणना स्थल बनने के बाद नवीन मंडी की सब्जी व फल की दुकानें जिस खाली भूमि पर स्थानांतरित होती थी, वहां पर अब पर्याप्त भूमि नहीं रह गई है। जिस तीन बीघा खाली भूमि में दुकानें रखी जाती थी, उसके अधिकांश हिस्से में मकान बन गया है। इसके साथ ही जिस खाली भूमि में मंडी में आने वाले लोडेड और अनलोडेड वाहन पार्किंग होते थे, अब वहां भी प्लाटिंग करके मकान के नींव पड़ चुके है। साथ ही बगल के खाली भवन में भी अब दुकानें लग गई है। जिससे पुराने स्थान पर सब्जी व फल की दुकानें स्थानांतरित करने के लिए जगह नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भीगने से सड़ गए सब्जी व फल
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मतगणना स्थल बनाए जाने के लिए नवीन मंडी खाली कराया गया था। यहां के सब्जी एवं फल के दुकान बगल में स्थित खाली खेत की भूमि में स्थानांतरित हुई थी। इसी बीच बारिश होने से कई दुकानदारों के सब्जी व फल भीगने से सड़ गए। थोक विक्रेता फत्ते मोहम्मद राइनी ने कहा कि पिछली बार मंडी से बाहर रखी गई दुकानों पर छाजन नहीं होने के कारण बारिश से सब्जी व फल भीगने से नष्ट हो गए। इससे जहां व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं बारिश से खाली मैदान में पसरे कीचड़ के कारण खरीदारों को भी सांसत झेलनी पड़ी।
प्रशासन तलाश रहा नया विकल्प
नवीन मंडी में स्थित 300 से अधिक सब्जी व फल के लाइसेंसी थोक विक्रेताओं एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों के लिए लिए शहर में पर्याप्त भूमि नहीं दिख रही है। प्रशासन इसके लिए कई विकल्प देख रहा है। इसमें साड़ी तिराहे के पास मुख्य पोस्ट आफिस के बगल की खाली भूमि छोटी होने के कारण यहां पर सिर्फ फल मंडी लगाने की योजना बनाई जा रही है। वहीं सब्जी दुकानों के लिए मंडी के बगल की भूमि का विकल्प देखा जा रहा है। इसके साथ ही नए रेस्ट हाउस के बगल में भी खाली पड़ी भूमि को भी विकल्प के तौर पर रखा गया है।

मतगणना स्थल बनाने के लिए नवीन मंडी से हटाई जाने वाली सब्जी व फल की दुकानों के लिए छाजन के साथ उचित जगह उपलब्ध कराई जाए।
-दिलीप गुप्ता, थोक विक्रेता


मंडी से हटाई गई दुकानें के लिए उचित जगह नहीं मिलने से पिछली बार बारिश से दुकानदारों की सब्जी व फल भीगकर नष्ट होने से बहुत नुकसान हुआ था।
-रामनयन यादव, थोक विक्रेता
नवीन मंडी में ही मतगणना स्थल बनता है, इसके लिए स्थानांतरित की जाने वाली सब्जी व फल दुकानों के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे दुकानदारों एवं अन्य को असुविधा नहीं होगी।
-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed