फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Theft on six houses in the same night

एक ही रात छह घरों में चोरी

Tue, 26 Dec 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Theft on six houses in the same night
बेवर में दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
पकड़ी बाजार। चिल्हिया थाना क्षेत्र के संतोरा व जमुनी गांव में सोमवार की रात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाया। इन घरों से चोरों ने आभूषण व नकदी सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ फेरा। पूरी रात गश्त करने वाली पुलिस को दूसरों के माध्यम से चोरी की जानकारी हुई। एक ही रात छह घरों में चोरी से जहां लोगों ने दहशत हैं। वहीं, पुलिस की कार्यशैली पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। क्षेत्र के संतोरा गांव निवासी बालकेश्वर खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोए हुए थे। देर रात चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए।
विज्ञापन

कमरे में सूटकेस में रखा सोने का टीका, नथिया, अंगूठी, झाला, मंगलसूत्र, दस हजार रुपये नकदी उठा ले गए। गांव के ही शिवपूजन विश्वकर्मा के घर से कपड़ा, बर्तन सहित 30 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। इसी तरह जमुनी गांव में दुर्गादीन व रामसुभग के घर में घुसकर बक्शा का ताला तोड़कर करीब 15-15 हजार रुपये सामान चुरा ले गए। इसी गांव के रामकरन के घर से सात हजार रुपये नकदी व आभूषण चुराया। सोना देवी के घर से करीब दो लाख रुपये का आभूषण, बर्तन सहित अन्य सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी लोगों को सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दी। घटना की लिखित सूचना संतोरा गांव के बालकेशर व शिवपूजन ने पुलिस को दी है। जमुनी गांव से देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। इस संबंध में एसओ चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed