फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft in a house

नकदी सहित समेट ले गए लाखों का सामान

Sun, 22 May 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
theft in a house
नकदी सहित समेट ले गए लाखों का सामान
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रीवां गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रीवां गांव में शुक्रवार की रात चोर एक घर के पीछे लगे दरवाजे से घर में घुस गए और आभूषण, नकदी सहित लाखों का सामान समेट कर चले गए। पीड़ित को सुबह जानकारी हुई तो उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्र के रीवा गांव निवासी रिजवानुल्लाह उर्फ जानू रीवा-मोतीगंज जाने वाली सड़क पर मकान बनवा करके रहते हैं। शुक्रवार की रात वह और उनका छोटा लड़का सिराज अहमद अपने मकान में सोए थे। देर रात चोर पीछे के दरवाजे के रास्ते घर में घुस गए और घर में रखा आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई। रिजवानुल्लाह के मुताबिक उनकी बेटी आफिया की शादी है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। आफिया की बड़ी बहन अंजुम मुंबई से अपने बच्चों के साथ आई हुई है। अंजुम ने बताया कि बैग में चैन, दो अंगूठियां तथा एक जोड़ी कान सहित अन्य आभूषण थे। इसके अलावा घर में रखा 40 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। गृहस्वामी ने इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज रमाकांत सरोज ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed