फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The Yogmaya Temple road is being widened, making traffic easier.

Siddharthnagar News: चौड़ा हो रहा योगमाया मंदिर मार्ग, आवागमन होगा सुगम

Wed, 18 Mar 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Yogmaya Temple road is being widened, making traffic easier.
जोगिया क्षेत्र के जोगमाया मंदिर के मार्ग का निमार्ण कार्य शूरू। संवाद - फोटो : Samvad
सिद्धार्थनगर। पकड़ी जोगिया मार्ग से योगमाया मंदिर तक की सड़क का चौड़ीकरण व सुद्ढ़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के जोगिया ब्लॉक में पीडब्ल्यूडी के 1.60 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 6.30 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत होने के साथ 1.89 करोड़ रुपये प्रथम किस्त का आवंटन हुआ था।
विज्ञापन

विभाग की ओर निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इस सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस सड़क के निर्माण होने मंदिर पर प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं समेत क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जोगिया कस्बा में बूढ़ी राप्ती नदी तट पर स्थित ऐतिहासिक योगमाया मंदिर आसपास के गांवों समेत पूरे जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। पकड़ी जोगिया मार्ग से जोगिया ग्राम से होते हुए योगमाया मंदिर तक जाने वाली सड़क पिछले कई वर्ष बदहाल थी। साथ ही इस सड़क के संकरे होने के कारण दोनों तरफ से चार पहिया वाहनों के आवागमन के दौरान चालकों को सांसत का सामना करना पड़ता है। जबकि इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर तक आवागमन करते हैं। यहां कथा, पूजन, मुंडन व जनेऊ आदि मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम के लिए प्रतिदिन भीड़ रहती है। पीडब्ल्यूडी ने 1.60 किमी लंबे इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा था। जिस पर शासन से 6,30,49,000 रुपये आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के हरिश्चंद्र, ने कहा कि पकड़ी उदयपुर जोगिया से योगमाया मंदिर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर का कहना है कि योगमाया मंदिर सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed