{"_id":"647cd0a208332c548b0d9bb4","slug":"the-wind-slowed-down-then-the-mercury-crossed-40-siddharthnagar-news-c-7-1-193918-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हवा हुई मंद, फिर 40 के पार हुआ पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हवा हुई मंद, फिर 40 के पार हुआ पारा
Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर तपती धूप में दुपट्टे के सहारे जाति युक्तियां।
सिद्धार्थनगर। हवा की चाल मंद होने और धूप तेज होने के कारण रविवार को जिले में गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि तापमान में और वृद्धि का पूर्वानुमान है। ऐसी स्थिति में लोगों को धूप से बचने की आवश्यकता है।
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस है। पछुआ हवा की औसत रफ्तार 40 से कम होकर 20 किमी प्रति घंटा के आसपास हो गई, इस कारण गर्मी बढ़ने लगी।
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण गर्मी उड़ रही थी और धूप की असर नहीं हो रही थी। अब हवा मंद हो गई है तो तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
दोपहर में सड़कों पर छा या सन्नाटा
चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान हो गए। शहर एवं इटवा में कड़ी धूप के बीच दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा था।कस्बे के चारों मार्गों डुमरियागंज मार्ग, बढ़नी मार्ग, विस्कोहर मार्ग व बांसी मार्ग पर सन्नाटा छाया रहा।
इस दौरान पैदल, दुपहिया व चार पहिया वाहन भी नहीं चल रहे थे। इस कड़ी धूप को लेकर सीएचसी इटवा में तैनात डॉ. संदीप द्विवेदी का कहना है कि इस धूप के चलते सीएचसी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को धूप से बचना चाहिए। अति आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलना चाहिए।